कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम को दी 761 लाख रुपये की सौगात
आजाद नगर और नांगल में करोड़ों की लागत से बनने वाले दो जलघरों की रखी आधारशिला
भिवानी, जूई, तोशाम, 31 अक्टूबर।
प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव आजाद नगर और नंगला के ग्रामीणों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 761 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो जलघरों की आधारशिला रखी। उन्होंने गांव आजाद नगर में करीब 388 लाख रुपये तथा गांव नांगल में करीब 373 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जलघरों का शिलान्यास किया। इन जलघरों के निर्माण से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आजाद नगर और नांगल में जलघरों के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल की कमी नहीं रहेगी और ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से इन गावों के सभी नहरों ओर रजबाहो का नवीनकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैंनी के नेतृत्व में सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जलघरों के निर्माण से दोनों गांवों के साथ आसपास के क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
761 लाख रुपये की परियोजनाओं से बदलेगी पेयजल व्यवस्था
आजाद नगर में 388 लाख रुपये और नांगल में 373 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जलघर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं से भविष्य की पेयजल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पानी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जलघरों की सौगात देने पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा होने से गांवों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर अमर सिंह हालवास, पूर्व चेयरमैन शीशराम, बीजेपी नेता कृष्ण लेघा, प्रदीप गोलागढ़, सत्यनारायण सरपंच,आजादनगर सरपँच सतपाल सिंह, खेरपुरा के सरपंच अजीत सिंह , डॉ जयसिंह वाल्मीकि, दिलबाग निमड़ी, सज्जन डाडम, रमन सांगवान, सुनील शास्त्री, राजेश धनखड़, महेंद्र शर्मा, कपूर सिंह सांगवान सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
