गांव चौबुर्जा में शीतला माता की मूर्ति स्थापना व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

 
सिरसा।  गांव चौबुर्जा में समस्त ग्रामवासियों व सरपंच सुनील के नेतृत्व में शीतला माता की मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे का अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने शीतला माता की पावन ज्योत प्रज्वलित कर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां पहुंचने पर सरपंच सुनील, बलबीर, कुलबीर पटीर एवं समस्त ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि मनीष सिंगला का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत व मान-सम्मान किया। इस मौके पर मनीष सिंगला ने कहा कि गांव चौबुर्जा की इस पवित्र धरा पर शीतला माता के दरबार में शीश नवाकर और पावन ज्योत प्रज्वलित कर मुझे असीम शांति और सौभाग्य की प्राप्ति हुई है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।सरपंच सुनील, बलबीर, कुलबीर पटीर और पूरे गांव ने मिलकर जिस तरह इस विशाल आयोजन को सफल बनाया है, वह गांव की एकजुटता का मिसाल है। मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे (प्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें गांव चौबुर्जा व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता का प्रसाद ग्रहण किया।

सिरसा।

गांव चौबुर्जा में समस्त ग्रामवासियों व सरपंच सुनील के नेतृत्व में शीतला माता की मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे का अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने शीतला माता की पावन ज्योत प्रज्वलित कर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां पहुंचने पर सरपंच सुनील, बलबीर, कुलबीर पटीर एवं समस्त ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि मनीष सिंगला का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत व मान-सम्मान किया। इस मौके पर मनीष सिंगला ने कहा कि गांव चौबुर्जा की इस पवित्र धरा पर शीतला माता के दरबार में शीश नवाकर और पावन ज्योत प्रज्वलित कर मुझे असीम शांति और सौभाग्य की प्राप्ति हुई है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।सरपंच सुनील, बलबीर, कुलबीर पटीर और पूरे गांव ने मिलकर जिस तरह इस विशाल आयोजन को सफल बनाया है, वह गांव की एकजुटता का मिसाल है। मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे (प्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें गांव चौबुर्जा व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता का प्रसाद ग्रहण किया।