युवाओं की नवाचारी सोच से बनेगा विकसित भारत : शेखावत

 
 युवाओं की नवाचारी सोच से बनेगा विकसित भारत : शेखावत

जिला संयोजक दिनेश शेखावत ने  युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और जनसेवा के लिए किया प्रेरित

गांव दूबलधन स्थित राजकीय महाविद्यालय में ‘ सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज’ कार्यक्रम आयोजित

बेरी(झज्जर ), 07 अक्टूबर

 जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को गांव दूबलधन  स्थित राजकीय महाविद्यालय में ‘ सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक   दिनेश शेखावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कालेज  प्राचार्य डॉ. कर्मबीर ने मुख्य अतिथि दिनेश शेखावत का स्वागत किया और छात्रों को नवाचार अभियान का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि दिनेश शेखावत ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि युवाओं की नवाचारी सोच और जनसेवा की भावना से होगा।
उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले और समाज की समस्याओं का समाधान देने वाले बनें।
शेखावत ने कहा कि युवाओं को समस्याओं पर चर्चा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने चाहिए।
उन्होंने बताया कि सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज’ कार्यक्रम युवाओं को समाज और शासन व्यवस्था से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान तलाशने का मंच प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलों से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास की समस्याओं को पहचान कर उनके समाधान के लिए नवाचार करने का आह्वान किया।
जिला उद्योग केंद्र के उद्योग विस्तार अधिकारी मोहन लाल ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, स्वरोजगार और उद्यमिता विकास की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त और जागरूक भारत के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विधानसभा बेरी के सह संयोजक रविंद्र छारा, यादबीर सैनी, अनिल दलाल, संस्थापक लोनवाला सतबीर चौहान, मोहन कुमार, डॉ रणदीप सिंह, नोडल अधिकारी डॉ राजेश कुमार, अमित कुमार, रेणु कुमारी, डॉ सुमन देवी, डॉ सरला देवी
 सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।