सिरसा, 15 अक्टूबर।
जिले में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को गांव डिंग में सेवा सेतु अभियान ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक किया गया। यही नहीं पात्र नागरिकों का विभिन्न विभागों द्वारा पंजीकरण भी किया गया। शिविर में परिवार पहचान पत्र, रेडक्रॉस, जन स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमित्रा ने बताया कि शिविर में लाडो लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों और महिला शक्ति आधारित योजनाओं बारे बताया गया है। अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लोगों का योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए हैं। इस शिविर का उद्देश्य आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई है।
