बहल में सेवा सेतु शिविर में नागरिकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

 
 - बहल में सेवा सेतु शिविर में नागरिकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

- बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ सेवा सेतु शिविर
बहल, 06 अक्तूबर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत बीडीपीओ कार्यालय परिसर बहल में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा है कि सेवा सेतु शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम तरीके से योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
जिला प्रशासन और सरकार का लक्ष्य सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। सेवा सेतु कैंप सरकार और आमजन के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन रहे हैं। एक ही जगह पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इससे योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बहुत आसान हो जाती है।
डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे सेतू शिविरों में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविरों में अधिकारी और कर्मचारी मौके पर ही पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। जिला प्रशासन संकल्प है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से सेवा सेतु कैंप जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर गांव के सरपंच साधुराम पनिहार शिविर में मुख्य रूप में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की और ग्रामीणों से कहा कि वे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर तहसील कल्याण अधिकारी राजकुमार, उप अधीक्षक प्रवीण कुमार, एसईपीओ जयसिंह, सरपंच प्रतिनिधि शेरला सुरेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।