पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन

 
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन

 
रोहतक, 09 सितंबर 2026। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) सुनारिया, जिला रोहतक
में आज नवनिर्मित सभागार का भव्य उद्घाटन किया गया। सभागार का उद्घाटन
श्रीमती ममता सिंह, आईपीएस, पुलिस कमिश्नर, सोनीपत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री अशोक कुमार, आईपीएस, आईजी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज
सुनारिया की अध्यक्षता में तथा श्री ध्यानसिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, पुलिस
ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती ममता सिंह, आईपीएस द्वारा दीप प्रज्वलित कर
किया गया। इसके पश्चात सभागार में पीटीसी सुनारिया की पीआरओ एवं
मल्टीमीडिया शाखा प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा तैयार की गई एक विशेष
वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई। वीडियो के माध्यम से पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया
की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की प्रशिक्षण गतिविधियों, कॉलेज की
उपलब्धियों तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की
विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।


कार्यक्रम के दौरान DAV पब्लिकस्कूल सुनारिया रोहतक की टीम द्वारा नशा
मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई। नुक्कड़
नाटिका के माध्यम से युवाओं एवं समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं
सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारों के बच्चों द्वारा खेल एवं
शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों के संबंध में भी
विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रतिभावान बच्चों की उपलब्धियों
को सराहा गया तथा उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।


कार्यक्रम में श्रीमती ममता सिंह, आईपीएस, पुलिस कमिश्नर, सोनीपत; श्री अशोक
कुमार, आईपीएस, आईजी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया; श्री ध्यान सिंह, आईपीएस,
पुलिस अधीक्षक, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया श्री विजय प्रताप आईपीएस पुलिस
अधीक्षक दुर्गा शक्ति पीटीसी सुनारिया तथा श्री गौरव राज पुरोहित आईपीएस
एसपी रोहतक, श्री विकास कृष्ण एचपी एस डीएसपी पीटीसी सुनारिया, D.A.V स्कूल
के शिक्षकगण, सभागार के निर्माण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस परिवार
तथा पीटीसी सुनारिया परिसर में निवास करने वाले गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य
कर्मचारी उपस्थित रहे।


नवनिर्मित सभागार पुलिस प्रशिक्षण, बैठकों, कार्यशालाओं, जागरूकता कार्यक्रमों एवं
अन्य महत्वपूर्ण विभागीय गतिविधियों के आयोजन के लिए एक उपयोगी एवं
आधुनिक सुविधा के रूप में कार्य करेगा।


कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित
अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने नवनिर्मित सभागार की सराहना की तथा
इसके माध्यम से पुलिस प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों को और अधिक प्रभावी
बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।