समाधान शिविर में उपायुक्त ने जनसमस्याओं पर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
हिसार, 05 अक्टूबर ।
लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त महेंद्र पाल ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में कुल 13 शिकायतें पंजीकृत हुई।
समाधान शिविर में गांव आजाद नगर निवासी एक प्रार्थी द्वारा प्राईवेट स्कूल द्वारा बच्चों के आवश्यक दस्तावेज रोकने एवं दुर्व्यवहार के संबंध में शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने शिक्षा अधिकारी को इस मामले पर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। हिसार निवासी ओमप्रकाश द्वारा चिकित्सा बिल की प्रतिपूर्ति करने की मांग पर उपायुक्त ने एसडीएम को प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। गांव स्याहड़वा निवासी एक प्रार्थी द्वारा पड़ोसी किसान द्वारा बिजली ट्युब्वैल तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने पर की गई लंबित शिकायत पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने की शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने की हिदायत दी। गांव शाहपुर एक प्रार्थी की शिकायत, जिसमें गांव के एक निवासी द्वारा हमला कर गंभीर चोटें पहुचाने व अभद्र व्यवहार किए जाने पर उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक अन्य शिकायत जिसमें गांव गैबीपुर के एक प्रार्थी द्वारा पीडब्लयूडी एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव खरक पुनिया बरवाला जींद रोड पर बन रहे पैट्रोल पम्प को अवैध रूप से एनओसी उपलब्ध करवाने के मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आवश्यक जांच करे की निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, नगराधीश रोहित कुमार, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
