24 घंटे तक नौरंग राय तालाब का जीर्णाद्वार का कार्य शुरू न हुआ तो 10 सितंबर को बैठूंगा सांकेतिक भूख हड़ताल पर: वीरेश शांडिल्य
हिसार। विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नगर निगम के कमिश्नर वीरेंद्र सहारावत ने अंबाला के लाखों सनातनियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 24 घंटे के भीतर नौरंग राय तालाब के बंद पड़े जीर्णाद्वार का कार्य शुरू न करवाया तो 10 सितंबर को नौरंग राय तालाब के बाहर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल पर अकेला बैठूंगा और उसके बाद अंबाला नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ सनातन धर्म की भावनाएं भड़काने की पुलिस को शिकायत देंगे क्योंकि नौरंग राय तालाब गंदगी व नशेड़ियों का अड्डा नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से बन चुका है और नौरंग राय तालाब पर फैली गंदगी के कारण लाखों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला सनातन धर्म सभा के प्रधान एनएन ज्वैलर्स के मालिक नरेश अग्रवाल से कहा कि या तो 24 घंटे के अंदर नौरंग राय तालाब का जीर्णाद्वार का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाएं नहीं तो 10 सितंबर को उनके साथ सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठकर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी व पूर्व विधायक असीम गोयल के खिलाफ मोर्चा खोले या अपने पद से इस्तीफा दे दें। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह अकेले सनातन धर्म का झंडा लेकर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे जो भी व्यक्ति वामन भगवान से प्यार करता है वह आ सकता है फिलहाल इस मोर्चे पर वह अकेले बैठेंगे और लाखों सनातनियों की भावनाओं को सांकेतिक भूख हड़ताल के माध्यम से नायब सैनी सरकार तक पहुंचाएंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सनातन धर्म के सम्मान को निगम के भ्रष्ट अधिकारी निगल गए हैं लेकिन सनातन का सम्मान और हक हर हालत में निगम के अधिकारियों के हलक से बाहर निकाला जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 2014 में नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार का कार्य हवन कर पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने पूर्व विधायक असीम गोयल के अनुरोध पर किया था लेकिन आज 12 साल बीत जाने के बाद भी असीम गोयल को नौरंग राय तालाब के मान सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। अगर असीम गोयल वास्तव में सनातन धर्म से प्यार करते हैं या तो वह 24 घंटे के अंदर युद्ध स्तर पर निगम कमिश्नर को आदेश देकर नौरंग राय तालाब का जीर्णाद्वार का कार्य शुरू करवाएं क्योंकि 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी सार्वजनिक कह कर गए थे कि भले ही असीम गोयल हार गया लेकिन उसकी पहले से भी ज्यादा चलेगी मुख्यमंत्री के इन शब्दों के बाद भी असीम गोयल ने नौरंग राय तालाब की कोई सुध नहीं ली जिस कारण विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत को सांकेतिक भूख हड़ताल का फैसला लेना पड़ा और जरूरत पड़ी तो निगम अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने से वीरेश शांडिल्य ने कहा पीछे नहीं हटेंगे।
