*प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एचएसपीसीबी की कार्रवाई, 335 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त*
गुरुग्राम, 9 अक्टूबर- हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के गुरुग्राम क्षेत्र (उत्तर) की टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 335 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की। अभियान के दौरान एम/एस श्री श्याम प्लास्टिक एजेंसी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। इस अभियान में एचएसपीसीबी के एईई कामेश और जेई राघवेंद्र सिंह शामिल रहे।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के अवैध उपयोग, भंडारण और वितरण पर रोक लगाने तथा संबंधित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विक्रेताओं और भंडारण स्थलों की जांच की गई।
एचएसपीसीबी की टीम ने जब्त की गई प्लास्टिक सामग्री को निस्तारण के लिए एम/एस जेबीएम एनवायरो वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, ताजपुर, मुरथल, सोनीपत भेज दिया।
