हिसार कुम्हार महासभा ने हाई चंप में मेडल जीतने वाली खिलाड़ी पूजा को प्रशस्ति प्रमाण पत्र नकद राशि देकर किया सम्मानित
हिसार। कुम्हार महासभा की और से हाई जंप में कांस्य पदक जीतने वाली वाली खिलाड़ी पूजा को प्रमाण पत्र व इककीस हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया है। गांव बोस्ती की रहने वाली पूजा ने एशियन गेम में अडर बीस आयु वर्ग में हाई जंप में कांस्य पदक हासिल किया। सभा के प्रधान भजनलाल ने बताया कि पूजा के पिता हंसराज राजमिस्त्री का काम करते है मां किरण देवी ग्रहणी है। परिवार की आर्थिक दशा रही है उनके पिता ने बेटी को खेल में आगे बढाने के लिए काफी संघर्ष किया है। पूजा ने शुरुआती दौर में बांस की बलियो और भूसे के अस्थाई गद्दे से अभ्यास किया। खेल में बलवान कोच ने उसे पूरा स्पोट किया और बाद में पूजा हाई जंप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। कुमहार महासभा के प्रधान भजनलाल ने कहा कि कुम्हार समाज की बेटी ने मेडल जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया है इसलिए सभा की और उसे सम्मानित किया है। इस मौके कुम्हार सभा के उपाध्यक्ष भाग चंद वर्मा, महासचिव दीपक वर्मा, काग्रेस सैल के ओबीसी के पूर्व उपाध्यक्ष, सुभाष वर्मा व पूजा के परिजन मौजूद थे।
---------------------
2026 एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप, हांगकांग: स्वर्ण पदक, 1.93 मीटर की छलांग के साथ नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया।
2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, दक्षिण कोरिया: स्वर्ण पदक, 1.89 मीटर।
2023 एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप, ताशकंद: स्वर्ण पदक।
2023 एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप, दक्षिण कोरिया: रजत पदक।
2023 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स, त्रिनिदाद और टोबैगो: कांस्य पदक।
2022 जूनियर नेशनल: स्वर्ण पदक और 1.76 मीटर के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड।
2023 एशियन गेम्स, चीन: 1.80 मीटर के साथ छठा स्थान।
2024 वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप: फाइनल में नौवां स्थान।
