सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष केंद्रों पर स्वास्थ्य देखभाल शिविरों का आयोजन

 
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष केंद्रों पर स्वास्थ्य देखभाल शिविरों का आयोजन

सिरसा, 13 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला आयुष विभाग की ओर से जिले की सभी आयुष केंद्रों पर स्वास्थ्य देखभाल (आउटरीच कैंप) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशु शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य देखभाल के महत्व की जानकारी देना है।
डॉ. आशु शर्मा ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा  स्वास्थ्य देखभाल शिविरों का आयोजन किया गया, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी आयुष सुविधाओं पर आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित गांवों के सरपंच, गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ चिकित्सक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल का उद्देश्य बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम, सुबह-शाम सैर, खेलकूद तथा अन्य शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।