स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य जागरूकता और जनसहभागिता जरूरी  चेयरमैन रोहतास जांगड़ा

 

सिरसा, 08 अक्टूबर।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वीरवार को फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण पार्क में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ हरियाणा श्रम कल्याण एवं कर्मकार बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगड़ा ने किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार तथा उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चेयरमैन रोहतास जांगड़ा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों से जुड़े कार्यक्रम तथा नशामुक्ति जागरूकता सहित अनेक सेवा कार्य इसी अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने आमजन से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। एलोपैथिक, होम्योपैथिक एवं फिजियोथेरेपी सेवाओं के साथ रक्त जांच, टीकाकरण, एक्स-रे और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिविर में डॉ. बी. ग्रोवर, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. इशिता राणा, डॉ. मनीष मोमी, डॉ. वीणा, डॉ. स्मृति, डॉ. ऋचा, डॉ. कमल कक्कड़ व डॉ. राहुल शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद सुमन शर्मा, बलवान बुडानिया, राजाराम डूड्डी, सुमन सैनी, बृजलाल सेतिया, अमर सिंह घोटिया, सुनील मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।