हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डॉ. कमल गुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी पर जताया भरोसा
हिसार, 10 सितम्बर। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम
के दौरान हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल
गुप्ता ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के
अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की तथा शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का
त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
जनसुनवाई के दौरान पवन कुमार सैनी, राज कुमार गुप्ता, सुरेंद्र धमीजा तथा
पंकज दीवान ने अपनी-अपनी समस्याएं डॉ. कमल गुप्ता के समक्ष रखीं। डॉ.
गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्याओं
के समाधान का प्रयास किया तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के
चहुँमुखी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, कृषि, हरित
ऊर्जा, खेल तथा पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया के साथ
हुई साझेदारी हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि इस सहयोग से प्रदेश में पूंजी निवेश बढ़ेगा, उद्योगों का
विस्तार होगा तथा युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार और कौशल विकास के
नए अवसर उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों, किसानों, उद्यमियों और शोधकर्ताओं
को भी इस साझेदारी का व्यापक लाभ मिलेगा। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि
मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुख नीतियों के कारण हरियाणा
प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा आने वाले समय में प्रदेश देश के
अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और अधिक सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, कृष्ण बिश्नोई, लोकेश असीजा, दीपक
अग्रवाल, सुरेंदर सिंह सैनी, उम्मेद खन्ना, बलबीर भूम्बक, प्रवीण नारंग,
अनिल गोदारा, सुनील सैनी प्रोमिला पुनिया, धर्मेंद्र सिंह खटकड़, सुभाष
जांगड़ा, जय भगवान, सतीश महत्ता आदि उपस्थित रहें
