हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन सुनीता डांगी ने महिलाओं को 3 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि के चेक किए वितरित

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: चेयरमैन सुनीता डांगी
 
हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन सुनीता डांगी ने महिलाओं को 3 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि के चेक किए वितरित


सिरसा, 10 अगस्त।
हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन सुनीता डांगी ने सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को 3 लाख 15 हजार 244 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक डॉ. दर्शना सिंह, प्रोजेक्ट ऑफिसर कमलेश, लिपिक विवेक तथा सुखदेव मौजूद रहे।


इस दौरान हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं एवं बेटियों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


उन्होंने कहा कि निगम द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें विधवा ऋण योजना, मातृशक्ति उद्यमिता योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण एवं अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।


चेयरमैन ने कहा कि महिलाओं में कौशल, प्रतिभा और कार्य करने की क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि बेटियां और महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी, तभी परिवार, प्रदेश और देश की प्रगति को और गति मिलेगी।


कार्यक्रम में शिक्षा ऋण योजना के तहत खुशी गोदारा को 4,584 रुपये, हितेष को 45,879 रुपये, बार्बी वर्मा को 13,563 रुपये, सोनिया गोस्वामी को 1,07,452 रुपये, अंबिका को 20,431 रुपये, जान्हवी शर्मा को 3,010 रुपये तथा दक्षिता गोयल को 1,10,325 रुपये के चेक वितरित किए गए। इसी प्रकार व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत गुरमीत कौर को 10,000 रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।