हर घर तिरंगा : स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की स्मृति में निकाली तिरंगा यात्रा

 *स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक से तिरंगा यात्रा आरंभ कर शहर के विभिन्न हिस्सों में दिया हर घर तिरंगा के महत्व का संदेश*
 
हर घर तिरंगा : स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की स्मृति में निकाली तिरंगा यात्रा

गुरुग्राम, 9 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रविवार से आरम्भ हुए राष्ट्र व्यापी "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर गुरुग्राम में भी जोश नजर आ रहा है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति हरियाणा, गुरुग्राम द्वारा अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार समिति के तत्वावधान में रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से ‘अपने पूर्वजों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति हरियाणा के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक एवं जिला वार मेमोरियल से किया। तिरंगा यात्रा जिला सैनिक बोर्ड, सोहना चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तथा मिनी सचिवालय से होते हुए वापस स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा में अंकिता शर्मा ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’, ‘जय तिरंगा’, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें’ तथा ‘स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए।

यात्रा के समापन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा एक मिनट का मौन धारण किया गया।

समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके त्याग एवं देशभक्ति से प्रेरणा लेने के लिए जागरूक करना है।

*इन सदस्यों ने की तिरंगा यात्रा में भागीदारी*

तिरंगा यात्रा में सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, मास्टर मातादीन यादव, लाल चंद रोहिल्ला, लेख राज राघव, योगेश, समरजीत चौधरी, जगबीर सिंह सुखराली, देवेंद्र श्योराण, आर.के. वर्मा, दीपक बैनिवाल, विजय, सुषमा एवं अनिल शर्मा, बलजीत सरपंच, सम्मी अहलावत, सतीश चौहान, कृष्ण मित्तल, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र रोहिल्ला, बीर सिंह राधव, महेश सरपंच, अतर सिंह सिंधु, महेश, कार्तिक गहलोत, पवन मेहता, महिपाल, दिलीप गुप्ता, जगदीश झाड़सा सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।