हांसी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान:सुलचानी-राजथल में 6 बाइक जब्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच तेज

 
हांसी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान:सुलचानी-राजथल में 6 बाइक जब्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच तेज

 

क्षेत्र के गांव सुलचानी और राजथल में एक विशेष चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया गया। नारनौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने गांवों और आसपास के इलाकों से बिना नंबर प्लेट की 6 बाइक बरामद कीं। पुलिस ने इन सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और उनके बारे में जांच शुरू कर दी है।

वाहनों की पहचान और उनके कागजात की जांच के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमों ने नशे से जुड़ी संभावित गतिविधियों के लिए संदिग्ध जगहों पर भी निगरानी और चेकिंग की।

थाना प्रभारी बोले- संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नशे का कारोबार करने वाले और इसमें शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस के इस अभियान का मकसद समाज में फैले नशे के नेटवर्क को खत्म करना है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें। हांसी पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।