सतलुज पब्लिक स्कूल में युवा संसद एवं हरियाणा दिवस का भव्य आयोजन

 
सतलुज पब्लिक स्कूल में युवा संसद एवं हरियाणा दिवस का भव्य आयोजन

सिरसा, 31 अक्टूबर।

सतलुज पब्लिक स्कूल में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों द्वारा भव्य मॉक पार्लियामेंट (युवा संसद) का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल समिति के सदस्यों द्वारा की गई। विद्यालय परिसर में उनके आगमन पर सतलुज के बैगपाइपर बैंड द्वारा जोशपूर्ण धुनों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

युवा संसद में विद्यार्थियों ने सांसदों की भूमिका निभाते हुए संसदीय कार्यप्रणाली का शानदार प्रदर्शन किया। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (स्ढ्ढक्र), बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, पेपर लीक एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार बहस, प्रश्नोत्तर एवं सार्थक चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने अपने तर्कों और सुझावों से समसामयिक विषयों की गहरी समझ, तार्किक क्षमता एवं प्रभावशाली वक्तृत्व कला का परिचय दिया।

इसके साथ ही विद्यालय में हरियाणा दिवस भी बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। दूध-दही का खान-पान विशेष कॉर्नर, पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा, चौपाल दृश्य, लोकनृत्य, हरियाणवी गीत-संगीत एवं खेलों की झलकियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। पूरा विद्यालय हरियाणवी रंग और उत्साह से सराबोर नजर आया।

मुख्य अतिथि श्री दुष्यंत चौटाला जी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक श्री नवजीत सिंह सरकारिया जी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस प्रकार यह आयोजन लोकतांत्रिक जागरूकता, युवा नेतृत्व, हरियाणवी संस्कृति एवं विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा का यादगार संगम साबित हुआ।