सरकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा बेहतर स्वास्थ्य उपचार और सामाजिक सुरक्षा का लाभ

 
सरकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा बेहतर स्वास्थ्य उपचार और सामाजिक सुरक्षा का लाभ

 सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव, कहा- बिना आर्थिक बोझ के मिला बेहतर उपचार

आयुष्मान कार्ड से घुटने का सफल ऑपरेशन, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित शिवा का एम्स में हुआ निःशुल्क इलाज

सरकारी कैंप के माध्यम से बनी बुजुर्ग रमन की बुढ़ापा पेंशन, लाभार्थियों ने सरकार का जताया आभार


फरीदाबाद,


प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण तथा पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से उपचार का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना उनके लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का माध्यम बनी है। लाभार्थियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें अस्पताल में उपचार, ऑपरेशन एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बिना आर्थिक बोझ के उपलब्ध हुईं।

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित शिवा का एम्स में हुआ सफल ऑपरेशन
शिवा की मां ने बताया कि उनके बेटे के दिल में जन्म से ही छेद था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे उसके इलाज को लेकर काफी चिंतित थे। इसी दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में पुलिस की टीम स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची। टीम ने बच्चे की जांच करने के बाद उसे बीके अस्पताल के कमरा नंबर 23 में रेफर किया। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को आगे के उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया, जहां शिवा का सफल ऑपरेशन हुआ। इस पूरे उपचार के दौरान परिवार को अपनी जेब से कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। आज शिवा पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी मां ने बच्चे के सफल उपचार के लिए संबंधित टीम और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

आयुष्मान कार्ड से संतराज के घुटने का हुआ सफल ऑपरेशन
फरीदाबाद निवासी संतराज ने बताया कि उनका घुटने का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हुआ। उनका ऑपरेशन डॉ. अभिषेक ने किया। संतराज के अनुसार, उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और अस्पताल की ओर से उनसे कोई शुल्क नहीं लिया गया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ के व्यवहार की भी सराहना की। संतराज ने कहा कि उनका इलाज सुचारू रूप से हुआ और वे अस्पताल की सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने अन्य जरूरतमंद लोगों से भी अपील की कि इलाज के लिए इधर-उधर भटकने के बजाय पात्रता के अनुसार सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाएं, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

सरकारी कैंप में बना रमन का बुढ़ापा पेंशन का लाभ
गांव मंधावली निवासी रमन ने बताया कि प्रशासन की ओर से गांव के सरकारी स्कूल में लगाए गए कैंप के माध्यम से उनकी बुढ़ापा पेंशन बनवाने की प्रक्रिया पूरी हुई। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से उनका काम आसानी से हो गया और उन्हें सरकारी योजना का लाभ प्राप्त

लाभार्थियों ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों एवं महंगे उपचार की स्थिति में पात्र परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन लाभार्थियों के अनुभवों को सामने लाने का उद्देश्य भी यही है कि अधिक से अधिक पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।