छवि सरदाना को पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

 
छवि सरदाना को पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

 

*एचसीएस परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली छवि
सरदाना को पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिया आशीर्वाद
हिसार, 9 अक्टूबर। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में पूरे
प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर हिसार का गौरव बढ़ाने वाली डोगरा
मोहल्ला निवासी प्रतिभाशाली बेटी छवि सरदाना को पूर्व स्वास्थ्य एवं
नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने उनके निवास पर पहुंचकर
शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने छवि को शॉल ओढ़ाकर
सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि छवि सरदाना की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की
नहीं, बल्कि पूरे हिसार और हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा
कि परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से प्राप्त यह सफलता प्रदेश के
युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास
व्यक्त किया कि छवि का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनने का
सपना भी शीघ्र साकार होगा। उन्होंने स्नेहपूर्वक कहा कि वह भविष्य में
पुनः उनके घर आकर इस उपलब्धि पर आशीर्वाद देंगे।
इस अवसर पर डॉ. कमल गुप्ता ने छवि के पिता चिराग सरदाना, उनकी माताजी तथा
समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार
का सहयोग और संस्कार ही ऐसी उपलब्धियों की मजबूत नींव होते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, पूर्व पार्षद सुरेश गोयल
धूप वाला, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा तथा मंडल महामंत्री अनुज जैन भी
उपस्थित रहे।