अम्बाला | खेल विभाग जिले में लड़कों की फुटबॉल खेल अकादमी दोबारा शुरू की जा रही है। रिहायशी खेल अकादमी के लिए राज्यभर से 12 से 19 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया 16 सितंबर को सुबह 9 बजे वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम छावनी में होगी। चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका हरियाणा की किसी अन्य फुटबाल खेल अकादमी में चयन नहीं हुआ है। अकादमी में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों को भी चयन का आधार बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने वाले अथवा राज्य और जिला स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटो प्रतियां भी लानी होंगी।
