चार व पांच नवंबर को फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को फसल प्रबंधन बारे किया जाएगा जागरूक: एसडीएम

 
 चार व पांच नवंबर को फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को फसल प्रबंधन बारे किया जाएगा जागरूक: एसडीएम

फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न गांवों में निकलेगा फ्लैग मार्च

भिवानी, 03 नवंबर।

फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न गांवों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विशेष फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। चार और पांच नवंबर को फ्लैग मार्च निकाल कर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
एसडीएम महेश कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। जिला प्रशासन किसानों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमारी टीमें गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रही हैं ताकि वे पराली न जलाएं। सभी किसान जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और पर्यावरण संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि चार नवंबर को गांव बामला, खरक, कलिंगा, सैय, चांग, बडेसरा, धनाना, जताई, सुखपुरा, मुंढाल, घुसकानी, मिताथल, गुजरानी और कालूवास में फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार से पांच नवंबर को गांव जाटू लोहारी, बवानी खेड़ा, पुर, सिवाड़ा, कुंगड़, सिवाना, बड़सी, मिलकपुर, पपोसा, जमालपुर, सिपर, बोहल, रोहनात, रतेरा, बलियाली और सुई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।