विभिन्न गांवों में 14 व 15 नवंबर को फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को पराली नही जलाने बारे किया जाएगा जागरूक

 
 विभिन्न गांवों में 14 व 15 नवंबर को फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को पराली नही जलाने बारे किया जाएगा जागरूक

भिवानी, 12 नवंबर।

फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न गांवों में 14 व 15 नवंबर को फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। फ्लैग मार्च निकाल कर किसानों को पराली नही जलाने के बारे जागरूक किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने ये जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। कृषि विभाग किसानों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रही हैं ताकि वे पराली न जलाएं। किसानों को पराली जलाने पर की जाने वाली सख्त कार्रवाई के बारे में चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता को लेकर ही विभाग एक फिर से फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक करेगा।

इन गांवों में निकाला जाएगा फ्लैग मार्च
14 नवंबर को गांव बामला, खरक, कलिंगा, सैय, चांग, बडेसरा, धनाना, जताई, सुखपुरा, मुंढाल, तालू, तिगड़ाना, घुसकानी, मिताथल, गुजरानी और कालूवास में फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार से 15 नवंबर को गांव जाटू लोहारी, बवानी खेड़ा, पुर, सिवाड़ा, कुंगड़, सिवाना, बड़सी, मिलकपुर, पपोसा, जमालपुर, सिपर, बोहल, रोहनात, रतेरा, बलियाली और सुई गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर किसानों को पराली न जलाने के बारे में जागरूक किया जाएगा।