हसनपुर कृषि मेले की तैयारियां जोरो पर, किसानों में भारी उत्साह
लोकसंगीत, सेमिनार , लक्की ड्रॉ के ईनाम और देशी घी का हलवा बनाएगा कृषि मेले को खास
निःशुल्क हेल्थ चेकअप , स्वाइल टेस्टिंग सहित 50 से अधिक लगेगी स्टॉल
झज्जर, 21 अक्टूबर।
कृषक उद्यमशीलता विषय पर 23 अक्टूबर को हसनपुर में आयोजित हो रहे कृषि मेले में हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार देशभर से पहुंच रहे कृषि विशेषज्ञों को हारियाणवी संस्कृति से रूबरू कराएंगे, वही भंडारे में देशी घी के हलवे से पूरा मेला महकेगा। मेला स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी जी के सेवा के संकल्प से प्रेरित होकर किसानों के हित में यह मेला आयोजित किया जा रहा है।मेले में भागीदारी के लिए किसानों में पूरे जोश और उत्साह का माहौल है।
पूर्व कृषि मंत्री ने कहा किसानों की जमीन बचाने और उनकी आय बढ़ाने के संकल्प के साथ 23 अक्टूबर को हसनपुर में बड़े स्तर पर कृषि मेला कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि कृषि मेले में किसानों को आमदनी बढ़ाने के गुर बताएंगे और सिखाएंगे। एनसीआर में जमीन महंगी हो रही है, किसानों की जमीन बिकने से रोकने के लिए खेती को बनाना लाभकारी होगा । इसके लिए जरूरी है कि किसान बाजार की मांग के अनुसार खेती करें।इसको बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करना होगा। इसकी शुरुआत हसनपुर कृषि मेला से होगी।
धनखड़ ने कहा कि कृषि मेले में किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी मिलेगी। पैरी अर्बन खेती और नई तकनीकों से मुनाफा बढ़ेगा।
लक्की ड्रॉ 12 बजे और शाम साढ़े चार बजे निकलेगी
मेले में पहुंचने वाले किसानों के लिए लक्की ड्रॉ 12 बजे और शाम साढ़े चार बजे से निकाले जाएंगे। लक्की में ट्रैक्टर, रोटावेटर, मोटरसाइकिल, ,एलईडी महिलाओं के लिए कृषि ड्रोन और स्कूटी इनाम में दी जाएगी। इसके अतिरिक्त फल के पौधे भी दिए जाएंगे। ट्रैक्टर, कृषि ड्रोन और रोटावेटर के लिए किसान सम्मान निधि,कृषि कार्ड या मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत में से किसान के पास एक चीज होना जरूरी है। मोटरसाइकिल स्कूटी और एलईडी सभी के लिए ओपन होगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ,जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना ,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, दिनेश कौशिक सहित काफी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
