किसान मजदूर छात्र युवा महिला महापंचायत 26 अक्टूबर को 11.30 बजे वन्दनम बैंकेट हाल रोहतक (दिल्ली रोड) में संपन्न होगी।
रोहतक,
इस आशय की जानकारी देते हुए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड अनूप सिंह मातनहेल एवं मास्टर जयकरण मांडौठी ने बताया कि इस महापंचायत में मुख्य वक्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रमुख नेता कॉमरेड सत्यवान, शहीद ए आजम भगत सिंह की भांजी गुरजीत कौर, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व जे एन यू के रिटायर्ड प्रोफेसर अरुण कुमार, श्रमिक संगठन - ए आई यू टी यू सी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, स्कीम वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया की महासचिव इस्मत अरा खातून, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट समेत अन्य प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। इस महापंचायत में शोषित-पीड़ित जनता किसान, मजदूर, छात्र, युवा व महिलाओं के जीवन के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
