महान स्वतंत्रता सेनानी किसान नेता हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम शर्मा

 
महान स्वतंत्रता सेनानी किसान नेता हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम शर्मा

 भिवानी : महान स्वतंत्रता सेनानी किसान नेता हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम शर्मा की 139 वीं जयंती सुरेश शर्मा कोहाडिय़ा की अध्यक्षता में पंडित नेकीराम शर्मा पार्क कीर्तिनगर भिवानी में पार्क समिति द्वारा मनाई गई। इस अवसर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रिटायर्ड बी डी पी ओ राजकुमार शर्मा,भीम सोपर्णां,राजेंद्र जांगड़ा रि बी ई ओ और रतिराम सैनी प्रवक्ता द्वारा पंडित नेकीराम शर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पं नेकीराम शर्मा ने अंग्रेजों द्वारा दिए गए  अनेक प्रलोभनों को ठुकराते हुए देश की आजादी के लिए कड़ा  संघर्ष किया तथा 2200 दिनों तक जेल की यातनाएं सहन की। हमें उनके त्याग और बलिदान से देश भक्ति की शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कपूर शर्मा, सुभाष फौजी, रघुबीर सिंह खटक,कृष्ण भारद्वाज,दलबीर रंगा,बलवंत नागर एस डी ओ,मास्टर सत्यप्रकाश,कुलदीप  हरोदिया,विनोद शास्त्री,भीछाराम शर्मा,अशोक गुप्ता रि जिलेदार, ईश्वर शास्त्री,जगदीश जांगड़ा रि एस डी ओ,रामनारायण रोहिल्ला,डॉ सतबीर कौशिक, दलबीर बडेसरा, संदीप सोपरणा एस ओ, भूपेंद्र शर्मा प्रवक्ता,रामनिवास इंस्पैक्टर,प्रकाश ठेकेदार, आदित्य शर्मा,किरोड़ीमल शर्मा,श्यामलाल शास्त्री,रामनिवास पुनिया, भवानीशंकर पटवारी,रामनिवास पालुवास,महाबीर पटवारी, ओम सिंह,रामेहर शास्त्री ,राजेंद्र कौशिक,  धर्मबीर सिंह रंगा,धर्म चन्द कलिंगा, मास्टर मुरारीलाल,सत्यनारा यण शर्मा,प्रवेश शर्मा,प्रवीण भारद्वाज,ओमप्रकाश गोरा, सेठ पवन कुमार, रणधीर मुंढाल आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।