17 सितंबर को मांगों का ज्ञापन देंगे कर्मचारी

 
17 सितंबर को मांगों का ज्ञापन देंगे कर्मचारी

 

आज हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक की कार्यकारिणी मीटिंग नहर भवन स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई‌।जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राकेश लाकड़ा व संचालन जिला कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल ने किया।मीटिंग में राज्य उप प्रधान अफलातून जाखड़, शिवकुमार व राज्य कमेटी सदस्य नरेश हुड्डा मौजूद रहे। 

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मौजूदा भाजपा सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। संगठन ने लगातार आंदोलन करके सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री रणवीर सिंह गंगवा से मांगों को लेकर वार्ता की थी।लेकिन अब तक मंत्रियों ने किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है। मंत्रियों ने केवल आश्वासन देकर संगठन के साथ धोखेबाजी की है।फरीदाबाद में राज्य कार्यकारिणी मीटिंग में लिए निर्णय अनुसार अब अपनी मांगों का ज्ञापन सभी अधीक्षक अभियंताओं के माध्यम से 17 सितंबर 2026 को सरकार के नाम भेजेंगे और इसके बाद 24 अक्टूबर 2026 से जन स्वास्थ्य अभी यांत्रिकी विभाग मंत्री रणवीर गंगवा के कैम्प कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।इसकी तैयारी को लेकर कल से सभी ब्रांचो की मीटिंग शुरू की जाएगी और पूरी तैयारी के साथ आंदोलन को मजबूत करेंगे। 

इस मौके पर दीपक जांगड़ा,मुकेश,सोनू रानी,नरेश देशवाल,कप्तान सिंह,संदीप मेहरा,सोमवीर डांगी,राजेंद्र डाबला,साहब सिंह नांदल, प्रदीप,अजय फौजी,राजेश खासा,जोगिंदर,मनीष,राजेश कठवाड़ा,राममेहर मलिक आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे