सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजन सेवा शिविर आयोजित, 413 बुजुर्गों को मिला आयुष सेवाओं का लाभ

 
सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजन सेवा शिविर आयोजित, 413 बुजुर्गों को मिला आयुष सेवाओं का लाभ

सिरसा, 
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग सिरसा की ओर से वीरवार को जिला में विभिन्न स्थानों पर वृद्धजन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में कुल 413 लाभार्थियों को आयुष विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा आशु शर्मा ने बताया कि शिविर में आयुष पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया गया। बुजुर्गों को उनकी आयु के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ रहने के उपायों के प्रति जागरूक करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। आयुष विभाग सिरसा की ओर से इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से समाज के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।