विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का रखें विशेष ध्यान
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
झज्जर, 09 सितंबर।
डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बिना किसी देरी के पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
डीसी ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में विकास परियोजनाओं को पूरा करें। जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षा अनुरूप नहीं है उनमें तेजी लाई जाए तथा कार्यों में आ रही बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
जनहित से जुड़े विकास कार्यों की नियमित निगरानी बेहद जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है। अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी संसाधनों का उपयोग पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से हो।
विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट रखें अधिकारी
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाएं, ताकि जिला के समग्र विकास को और मजबूती मिल सके तथा आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल,सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
