कंडम सरकारी वाहनों की ई-नीलामी 28 सितंबर को, बोली लगाने का मिलेगा मौका

 
कंडम सरकारी वाहनों की ई-नीलामी 28 सितंबर को, बोली लगाने का मिलेगा मौका

भिवानी । एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों के कंडम सरकारी वाहनों/सामान की नीलामी ऑनलाईन पोर्टल इओकसन.जीओवी.इन के माध्यम से की जाएगी। यह ई-नीलामी 29 सितंबर को की जाएगी। ई-नीलामी से संबंधित सभी नियम एवं शर्तें व धरोहर राशि आदि पोर्टल के मध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा धरोहर राशि व अन्य जरूरी दस्तावेज 22 सितंबर को सांय पांच बजे तक लघु सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस के जिला नाजर कार्यालय में जमा करवाएं।