14 और 15 अक्टूबर को डीएसआर मशीन पर अनुदान के लिए प्रमाण पत्र करें डाउनलोड

 
 14 और 15 अक्टूबर को डीएसआर मशीन पर अनुदान के लिए प्रमाण पत्र करें डाउनलोड

सिरसा, 


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना वर्ष 2026-27 के तहत धान की सीधी बिजाई मशीन अनुदान पर लेने वाले किसानों को अनुदान प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। किसान 14 और 15 अक्टूबर तक अपना अनुदान प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उप निदेशक कृषि डॉ विनोद कुमार फोगाट ने बताया कि जिन किसानों ने निर्धारित समयावधि में धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) मशीन के लिए अपना अनुदान प्रमाण पत्र डाउनलोड नहीं किया था, उन्हें विभाग की ओर से अंतिम अवसर दिया गया है। संबंधित किसान निर्धारित तिथि तक अपना अनुदान प्रमाण पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि अनुदान प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के बाद किसानों को संबंधित कृषि यंत्र का बिल निर्माता या डीलर के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करवाना भी सुनिश्चित करना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अभियंता, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सिरसा के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।