गांव धारण में 31 दिसंबर तक चलेगा डोर-टू-डोर कानूनी जागरूकता विशेष अभियान: सीजेएम पवन कुमार

 
गांव धारण में 31 दिसंबर तक चलेगा डोर-टू-डोर कानूनी जागरूकता विशेष अभियान: सीजेएम पवन कुमार

पैरा लीगल वालंटियर गांव में देंगे विभिन्न कानूनी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी

भिवानी,03 नवंबर।

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिवानी पवन कुमार के मार्गदर्शन में भिवानी जिले के गांव धारण में ग्रासरूट लेवल मेगा ड्राइव (फेज-2) के तहत कानूनी जागरूकता और सहायता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में पैरा लीगल वालंटियर्स घर-घर जाकर ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं और विधिक सहायता के बारे में जागरूक करेंगे। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिवानी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव धारण में जागरूकता अभियान तीन नवंबर से शुरु किया गया है, जो कि 31  दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर से 15 नवंबर तक पैरा लीगल वालंटियर  यशवीर सिंह और  सुदेश ग्रामीणों को नालसा  योजना 2025, नालसा  योजना 2026, नालसा योजना 2025, मानव-वन्यजीव संघर्ष पीडि़त के लिए कानूनी सहायता योजना 2025 तथा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के बारे में जानकारी देंगे।

इसके पश्चात, 16 से 30 नवंबर  तक  भतेरी और  नरेश कुमार द्वारा ग्रामीणों को नालसा  नशा जागरूकता एवं कल्याण योजना 2025, नालसा संवाद  योजना 2025, बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना 2024, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2016, एसिड हमला पीडि़त के लिए कानूनी सहायता योजना 2016, मानव तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण पीडि़त के लिए योजना 2015, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योजना 2015 तथा बाल विवाह उन्मूलन  योजना 2025 के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसी क्रम में, एक दिसंबर  से 15 दिसंबर  तक  यशवीर सिंह और  सुदेश इन सभी महत्वपूर्ण नालसा योजनाओं और कानूनी प्रावधानों के बारे में घर-घर जाकर जानकारी प्रदान करेंगे। तत्पश्चात, 16 से 31 दिसंबर तक भतेरी और  नरेश कुमार इस अभियान को जारी रखते हुए ग्रामीणों को विधिक अधिकारों से अवगत कराएंगे।