*डीएमए इंडिया ने 2026–27 के लिए नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की*

 

*नई दिल्ली,08 अक्टूबर।* डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई है। नई टीम में देश के विभिन्न राज्यों एवं मेडिकल संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, डेंटल प्रोफेशनल्स, एफ़एमजी,शिक्षाविदों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नई टीम का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा करना, मेडिकल शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना तथा जरूरत के समय चिकित्सक समुदाय की आवाज को मजबूती से उठाना होगा।

*राष्ट्रीय नेतृत्व-*
डॉ अमित व्यास (एमबीबीएस, एमडी) को राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वे संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रमुख नीतिगत गतिविधियों का मार्गदर्शन करेंगे।डॉ भानु कुमार (वैशाली,बिहार) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।डॉ शुभ प्रताप सोलंकी (MBBS, CPCDM) को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. कमल सिंह (बहादुरगढ़),डॉ. आर्यन श्रीवास्तव (बरेली),डॉ रितेश श्रीवास्तव (पटना) एवं डॉ. प्रांशु श्रीवास्तव (पीजीआई चंडीगढ़) को नेशनल कनवीनर्स नियुक्त किया गया है।

डॉ. प्रियांशु शर्मा (अल-फलाह, फरीदाबाद ) एवं डॉ. यागिका पारीक (एसएनएमसी आगरा) को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।

*राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विशेषज्ञ टीम-*
डॉ उज्ज्वल राज, डॉ इशिका मलिक,डॉ शान आहूजा,डॉ अस्मा सैयद, डॉ आशुतोष सिंह एवं डॉ राजेश छाबड़ा को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

डॉ शेख अमीर (फॉरेंसिक मेडिसिन) एवं डॉ अनूभा वरुण (सीएमओ,ईएसआईसी दिल्ली) को राष्ट्रीय फ़ैकल्टी हेड बनाया गया है।

Adv समीर सिंह राजावत,Adv प्रसून सोलंकी एवं Adv पीयूष कुमारेंद्र यादव को नेशनल लीगल एडवाइजर्स नियुक्त किया गया है।डॉ बाहुलया नागपाल एवं डॉ अमीषा मिश्रा को नेशनल ट्रेजरर्स, जबकि श्री दीपक राठी को नेशनल आरटीआई सेल हेड बनाया गया है।

*मीडिया,पीआर एवं संगठनात्मक विभाग-*
डॉ तोशी, तनिशा,वर्तिका गोयल,श्रेया एवं दीपशिखा मोहंती को नेशनल मीडिया एवं आईटी टीम में जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ आर्यन सिहान, डॉ चिराग गुप्ता, डॉ दिव्येश कुमार पाल, डॉ भरत शर्मा, डॉ ईशा जैसवाल एवं डॉ यक्षिता को नेशनल पीआर टीम में शामिल किया गया है
डॉ दानिया याकूब, डॉ अश्वनी, समृद्धा दिलीप आप्टे,उम्मे हानी हिरा एवं साकेत सुमन को नेशनल ऐकडेमिक सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।बजरंग कुमार गोइत, ईशा चौहान एवं कविश अरोड़ा को नेशनल रिसर्च सेल में नियुक्त किया गया है।

*डीएमए राज्य प्रभारी-*
डीएमए की तरफ़ से पंजाब में डॉ अहिभूषण सोनभद्र, डॉ जसकरनदीप सिंह रंधावा, डॉ तेजप्रीत सिंह, आंध्र प्रदेश में डॉ. कंचुमूर्ति पद्मावती,
असम में डॉ पर्व लूथरा, झारखंड में डॉ कुमारी रेशु रॉली,मध्य प्रदेश में डॉ सुखदेव साहू, महाराष्ट्र में डॉ प्रांजल निबुधे,तेलंगाना में डॉ कुमार बाबू,दिल्ली में डॉ केशव गुप्ता,डॉ रिया गुप्ता नियुक्त किया गया है।

*डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों के लिए विशेष प्रकोष्ठ-*
डॉ सागरिका रिठालिया,डॉ आस्था सिंह एवं अन्विक्षा चंदेल को राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ कंचन दोचानिया,डॉ अमरजीत सिंह, डॉ विक्रांत खटकड़ एवं डॉ सनप्रीत सिंह को नेशनल एसआर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

डॉ अंशु कुमार,डॉ नूरीन यासीन,खान अल्फिया बुतूल,डॉ नफीसा अंजुम एवं वसीम को नेशनल मेंटल हेल्थ सेल में जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ बासु गुप्ता,डॉ सागर राय,डॉ जगदीश कुमार,डॉ स्कंदा कुमारी,डॉ अभिषेक आनंद एवं डॉ प्रिय रंजन कुमार को नेशनल जेआर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
डॉ विकास प्रताप सोलंकी, डॉ प्रियंका भगत एवं मेघांशु गौर को नेशनल सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।

*डेंटल,इंटर्न एवं एफएमजी प्रतिनिधित्व-* डॉ गुरनूरजोत पाल कौर,डॉ अंजलि राणा,डॉ सरबजीत, डॉ देबांकुर रॉय एवं डॉ सिमरनजीत सिंह को नेशनल डेंटल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
डॉ सुमित शर्मा,डॉ आयुषी ललवानी, डॉ सूरज प्रजापति एवं डॉ सुमित बिजाने को नेशनल इंटर्न सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ कुमारी रेशु रोली,डॉ सौरभ सिंह यादव,डॉ प्रियंका पाल,डॉ इस्माइल हारून शेख,डॉ बुलबुल खन्ना,डॉ श्रीकांत वातारे,डॉ ओवैस हैदर एवं डॉ एम.डी. हारून को नेशनल एफएमजी सेक्रेटरी टीम में नियुक्त किया गया है।
डॉ नितिन मुंद्रा एवं डॉ आयुष राज को नेशनल एंटी-रैगिंग कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।

*नेशनल मेडिकल स्टूडेंट टीम-*
मेडिकल छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए डॉ अनम मकबूल, डॉ अरिन दीक्षित, रिशव, शिवानी भारती, डॉ तरुण,प्लबन दास, सुमित बिजाने,अब्दुस समद,अहमद मामून एजाज एवं मुबाशिर रसूल को नेशनल मेडिकल स्टूडेंट सेक्रेटरी टीम में शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त निराज तालुकदार, तौफीक हुसैन,समृद्धा दिलीप आप्टे, डॉ नवीन कुमार,डॉ सोनम यादव,डॉ मरहबा एवं डॉ देवेश सिंह को स्पेशल वर्किंग कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।

*“पद नहीं, जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है”*
डीएमए इंडिया की नई राष्ट्रीय टीम देशभर के अलग-अलग मेडिकल संस्थानों एवं राज्यों से आने वाली विविध आवाजों का प्रतिनिधित्व करेगी। संगठन का प्रयास रहेगा कि डॉक्टरों, रेजिडेंट्स, मेडिकल छात्रों, इंटर्न्स, एफएमजीएवं डेंटल प्रोफेशनल्स से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाया जाए और उनके वैध अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जाए।

डीएमए इंडिया की नई टीम मेडिकल एजुकेशन,डॉक्टर्स के अधिकार,रेज़िडेंट वेलफ़ेयर,एंटी -रैगिंग, मेंटल हेल्थ,पारदर्शिता, लीगल सपोर्ट, एफएमजी के अधिकारो,महिला अधिकारो,अनुसंधान,शैक्षणिक मामले एवं रोगी कल्याण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

*डीएमए इंडिया का संदेश स्पष्ट है —*
“हर चिकित्सक की आवाज़, हर मेडिकल छात्र का अधिकार और हर मरीज का हित।”