सिरसा, 14 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाई गई। यह मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, बठिंडा के माध्यम से लाभार्थियों को दिलवाई गई है।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला में लगाए जा रहे शिविरों में इन दिव्यांगजनों ने ट्राइसाइकिल की मांग की थी, जिस अनुरूप उन्हें ये दिलवाई गई है। इसी कड़ी में गांव पन्नीवाला मोटा निवासी विनोद कुमार तथा प्रेम नगर, सिरसा निवासी राजीव कुमार को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सहायता सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
