मंडल आयुक्त के गनमैन हेड कांस्टेबल जयबीर सिंह पदोन्नत होकर बने एएसआई

 
मंडल आयुक्त के गनमैन हेड कांस्टेबल जयबीर सिंह पदोन्नत होकर बने एएसआई

गुरुग्राम, 3 सितंबर।

गुरुग्राम मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता के गनमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हेड कांस्टेबल जयबीर सिंह को पदोन्नति मिली है।उन्हें सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के उपरांत मंडल आयुक्त ने स्वयं जयबीर सिंह को एएसआई पद के नए रैंक के स्टार लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि जयबीर सिंह भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर जयबीर सिंह के पिता रामराज भी मौजूद रहे। पदोन्नति के अवसर पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए मंडल आयुक्त का आभार जताया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी जयबीर सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।