जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 18 सितंबर को आयोजित होगी सर छोटूराम स्टेडियम में :- उपायुक्त सतबीर सिंह

 
जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 18 सितंबर को आयोजित होगी सर छोटूराम स्टेडियम में :- उपायुक्त सतबीर सिंह

रोहतक, 16 सितंबर। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि खेल विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 18 सितंबर 2026 को स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिला रोहतक के पात्र प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले सकेंगे।


सतबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन एकल, कलात्मक योगासन युगल तथा लयबद्ध योगासन युगल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन स्पर्धाओं के लिए 9 से 14 वर्ष, 15 से 18 वर्ष तथा 19 से 28 वर्ष के आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी 18 सितंबर 2026 को प्रात: 9 बजे सर छोटूराम स्टेडियम में पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र की प्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी।


उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिला के खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।