एसआईआर के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय :- उपायुक्त सतबीर सिंह

 
 एसआईआर के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय :- उपायुक्त सतबीर सिंह

- कहा,18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा 30 अगस्त तक जमा कर सकते हैं फॉर्म-6
- मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण सुधार के लिए फॉर्म-8 भरें नागरिक
- लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी
- शनिवार व रविवार अवकाश के दिनों में बीएलओज अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रहेंगे उपस्थित


रोहतक, 22 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में एसआईआर 2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है।


उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि कोई नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकता है। इसी प्रकार किसी मतदाता का नाम स्थानांतरित हो गया है, मृत्यु हो गई है या अन्य कारणों से नाम हटवाना है तो फॉर्म-7 भरा जा सकता है। मतदाता सूची में नाम, आयु, पता, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन करवाया जा सकता है।


सतबीर सिंह ने बताया कि संबंधित फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा पत्र के साथ जमा करवाए जाएं। नागरिक यह कार्य ऑनलाइन माध्यम से 1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हैं अथवा अपने क्षेत्र के ईआरओ अथवा एईआरओ कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान दिवस 22-23 अगस्त 2026 तथा 29-30 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इन विशेष तिथियों यानी शनिवार व रविवार को बीएलओज अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन जमा करवाकर मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करें। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 है।


उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें आमजन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
0  0 0 0 00 0 0 0