सरकारी अस्पतालों में डिजिटल ओपीडी व्यवस्था मरीजों के लिए बड़ी राहत :
सुरेश गोयल धूप वाला
हिसार, 26 अक्टूबर।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेश गोयल धूप वाला
ने हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों एवं
स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी पंजीकरण और शुल्क जमा करने की डिजिटल
सुविधा शुरू किए जाने का स्वागत करते हुए इसे मरीजों के हित में एक
दूरदर्शी और सराहनीय निर्णय बताया है।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम
से मात्र एक मिनट में ओपीडी पंजीकरण कर सकेंगे तथा आवश्यक शुल्क भी
ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। इससे अस्पतालों में लंबी कतारों से काफी हद तक
राहत मिलेगी और मरीजों का बहुमूल्य समय बचेगा।
सुरेश गोयल धूप वाला ने कहा कि अब तक सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की
पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। कई
बार गंभीर रूप से बीमार एवं बुजुर्ग मरीज भी लंबी प्रतीक्षा से परेशान
होकर बिना उपचार कराए निजी अस्पतालों का रुख करने को विवश हो जाते थे। नई
डिजिटल व्यवस्था इस समस्या का प्रभावी समाधान सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 23 जिलों में यह सुविधा लागू होने से
लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यद्यपि प्रत्येक व्यक्ति के पास
स्मार्टफोन या इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, फिर भी परिवार के सदस्य, पड़ोसी
अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आसानी से पंजीकरण कराया जा
सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक
पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाएगी तथा अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का
लाभ उठाकर समय पर उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
जरीकर्ता :
सुरेश गोयल धूप वाला
पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा जिला हिसार
