सिरसा में बाबा रामदेव के जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मनीष सिंगला ने मां की सेवा को बताया सफलता की कुंजी

 
सिरसा में बाबा रामदेव के जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मनीष सिंगला ने मां की सेवा को बताया सफलता की कुंजी

सिरसा। गांव बाजेकां में बाबा रामदेव जी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल जागरण पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की और बाबा जी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर हारे का सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला व उनके बेटे लक्ष्य सिंगला अपनी टीम के साथ पहुंचे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणाें ने मनीष सिंगला व लक्ष्य सिंगला का भव्य स्वागत किया। लक्ष्य सिंगला ने बाबा रामदेव जी की पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित की। ज्योत प्रचंड होते ही पूरा पंडाल बाबा रामदेव जी महाराज की जय के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। जागरण में पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायकों ने बाबा रामदेव जी के जीवन और चमत्कारों पर आधारित मनमोहक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले इस भक्ति जागरण में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए। इस मौके पर मनीष सिंगला ने बाबा रामदेव जी की महिमा का गुणगान किया और साथ ही माता-पिता की पूजा के महत्व पर विशेष बल दिया। मनीष सिंगला ने कहा कि इस दुनिया में सफलता का एक ही मूलमंत्र है कि अपनी मां की पूजा करें। रोजाना खाने का एक निवाला अपने हाथ से अपनी मां को खिलाएं और फिर देखना चमत्कार हो जाएंगे, पूरी जिंदगी बदल जाएगी और सब कुछ अपने आप आपके पास आएगा। इस दौरान मनीष सिंगला ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां भी दीं। मनीष सिंगला ने बाजेकां के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग, बाबा रामदेव जी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सेवादारों और समस्त ग्रामवासियों का दिल की गहराइयों से आभार व धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा व योगेश बिजारनिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।