शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की ली बैठक

 
 शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की ली बैठक

पेयजल आपूर्ति की नियमित जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में जमा कराने के निर्देश
हिसार, 
उपायुक्त महेंद्र पाल ने सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, काडा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक ली और उन्हें शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी। साथ ही पेयजल आपूर्ति की नियमित जांच कर रिपोर्ट उनके कार्यालय में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने एक-एक करके सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट ली। हाल ही में अधिकारियों को सभी नहरों का स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नहरों में दूषित या गंदा पानी डालने की घटनाओं पर नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएं। उपायुक्त ने यह भी हिदायत दी कि यदि कहीं भी पीने के पानी की गुणवत्ता में खराबी पाई जाती है, तो तुरंत उसके कारणों की जांच कर पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त किया जाए ताकि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर एसीयूटी विवेक यादव, नगराधीश रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।