- पोषण माह का जिला में हुआ शुभारंभ
- 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक आयोजित होगा पोषण माह
- पोषण माह के दौरान आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
रोहतक, 9 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को पोषण माह की शपथ दिलवाई तथा निर्देश दिए कि वे आगामी 8 अक्तूबर तक चलने वाली पोषण माह के तहत निर्धारित सभी गतिविधियां आपसी तालमेल से पूर्ण करवाए।
सतबीर सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को अपने देश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलवाई। अपने आसपास, गांव व शहर के हर बच्चे, गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली माता को सही पोषण दिलाने की दिशा में काम करने का संकल्प दिलवाा।
उपायुक्त सतबीर सिंह उन्होंने अधिकारियों को सही पोषण, स्तनपान, पूरक आहार, स्वच्छ पानी और स्वच्छता के महत्व बारे जागरूकता फैलाने की भी शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर सही पोषण को एक जन आंदोलन बनाए ताकि देश का हर नागरिक स्वस्थ रह सके। स्वयं उन्होंने अधिकारियों को एक स्वस्थ और समृद्ध भारत निर्माण के लिए समर्पित करने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने महिला बाल विकास सुधार के अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोषण माह के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियां आयोजित करवाई जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुंवार, सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह व नमिता सिंह, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, नगराधीश शुभम, पीजीआईएमएस के कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी सहित अन्य विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
