समस्या जानने के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने बैठक में मौजूद कर्मचारी को भेजा मौके  पर

 
 समस्या जानने के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने बैठक में मौजूद कर्मचारी को भेजा मौके  पर

शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करें अधिकारी:डीसी

डीसी ने समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र की पांच शिकायतों का करवाया मौके पर निपटारा

भिवानी, 02 नवंबर।

डीसी साहिल गुप्ता ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सख्त रूप अख्तियार किया। डीएसपी अनूप कुमार द्वारा शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन रोड़ पर अवैध कट और डिवाईडर को अधूरा छोडऩे के साथ इस रोड़ पर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता के मामले को मौखिक रूप से संज्ञान में लाने पर डीसी ने बैठक में मौजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने व कार्य को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने परिवार पहचान पत्र से संबंधित पांच शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करवाया। इसके साथ ही डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
समाधान शिविर में डीसी के समक्ष गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने वार्ड नंबर छह में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई की समस्या, गांव सैय निवासी धर्मबीर ने कूड़ा-कचरा हटवाने और अवैध कब्जे हटाने, गांव दिनोद निवासी प्रदीप कुमार ने सडक़ दुरूस्त करवाने तथा हनुमान गेट निवासी बलवान ने सीवरेज के ढक्कन मरम्मत करवाने, गांव पालुवास निवासी बजरंग ने इंतकाल दर्ज करवाने की समस्या रखी।
 डीसी साहिल गुप्ता की कार्यशाली की तारीफ करते हुए वार्ड नंबर 25 से पार्षद विनोद कुमार ने पाइप लाइन ठीक करवाने, गांव मिताथल निवासी राजेश कुमार ने बाराबंदी शुरू करवाने, बैंक कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन हटवाने बारे शिकायत रखी।

इसके अलावा स्थानीय निवासी मंजू ने, सहरयारपुर निवासी आजाद सिंह व सुबे सिंह, गांव घुसकानी निवासी संदीप कुमार, गांव कैरू निवासी मोनिका, वार्ड नंबर-1 निवासी संतोष कुमारी, गांव बड़सी निवासी रवीना, गांव चहड़ खुर्द निवासी हरपाल ने फैमिली आईडी में त्रुटियां ठीक करवाने की शिकायतें डीसी के समक्ष रखी। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर डीएफओ विपिन कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ.रघुबीर शांडिल्य, जिला डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसपी अनूप कुमार, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढ़ुल, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग, डीटीपी जयदीप खरब, एलडीएम राजन मल्होत्रा,  सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा गैर सरकारी सदस्य राम किशन हलवासिया, अजीत शेखावत और केके ग्रोवर मौजूद रहे।