नृत्य-नाटिका में माखन चोरी व कंस वध का मंचन किया

 
नृत्य-नाटिका में माखन चोरी व कंस वध का मंचन किया

 

अम्बाला| डीएवी पब्लिक स्कूल, रिवरसाइड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश-प्रार्थना और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भजनों और विभिन्न प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका के जरिए श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया।

प्रधानाचार्या डॉ. सीमा दत्त ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से परिसर गूंज उठा।