महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में श्याम मिडिल स्कूल, भिवानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
भिवानी। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में श्याम मिडिल स्कूल, भिवानी में विशेष हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद्, कुरुक्षेत्र मंडल के माध्यम से रीचा चौहान ग्रुप द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
रीचा चौहान ग्रुप के कलाकारों ने हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक नृत्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कर विद्यार्थियों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति, देशभक्ति तथा महात्मा गांधी जी के आदर्शों के प्रति जागरूक किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कलाकारों का उत्साहपूर्वक तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय एवं हरियाणवी लोक संस्कृति से जोड़ना तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने हरियाणा कला परिषद्, कुरुक्षेत्र मंडल एवं रीचा चौहान ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा।
