सीटीएम अनिल कुमार ने किया लेघां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान सीटीएम अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को किया अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार क्षेत्र चुनकर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित
भिवानी, 02 नवंबर।
सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, एचसीएस ने सोमवार को खंड कैरू के गांव लेघां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, मिड-डे मील, डिजिटल सुविधाओं, प्रयोगशालाओं एवं शिक्षण-अधिगम संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार क्षेत्र चुनकर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब (्रञ्जरु), भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं तथा पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा 11वीं के भौतिक विज्ञान के व्याख्यान में बैठकर शिक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीटीएम ने कहा कि सफलता का एकमात्र मार्ग शैक्षणिक उपलब्धियां या अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमता को पहचानना चाहिए तथा यह भी समझना चाहिए कि वर्तमान समय में समाज और विश्व को किन क्षेत्रों में नए विचारों, नवाचारों एवं समाधान की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने लिए उपयुक्त क्षेत्र का चयन करना चाहिए तथा उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों की एक टीम ने ब्रिक्स (क्चक्रढ्ढष्टस्) शिखर सम्मेलन में भाग लेकर ‘हरियाणा की पारंपरिक जल संरक्षण संबंधी समझ एवं ज्ञान (ङ्खड्डह्लद्गह्म् ङ्खद्बह्यस्रशद्व शद्घ ॥ड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड)’ विषय पर प्रस्तुति दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित विद्यार्थियों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी नवाचार, अनुसंधान एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
