सिरसा में 9 अगस्त को कांग्रेस का सम्मेलन, निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, तैयारियां संपन्न

 
सिरसा में 9 अगस्त को कांग्रेस का सम्मेलन, निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, तैयारियां संपन्न

 

सिरसा। 9 अगस्त को सिरसा स्थित कांग्रेस भवन में भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन को लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और पूरे जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में जिला भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ के अवसर पर विचार गोष्ठी भी होगी। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और देश के अमर बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 'भारत छोड़ो आंदोलन' के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ वर्तमान राष्ट्रीय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मंथन करेंगे।

इस दौरान लोकतंत्र, संविधान तथा सामाजिक न्याय की रक्षा के साथ-साथ किसानों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया जाएगा। इसी के साथ साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जोकि कांग्रेस भवन से होते हुए भगवान श्री परशुराम से होकर कांग्रेस भवन में समापन होगा। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़कर पहुँचने का आह्वान किया हैं।