CM सैनी करनाल में करेंगे उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का शुभारंभ, किसानों के लिए होगा खास आयोजन
महाराणा प्रताप उद्यान विष्वविद्यालय,करनाल में 19 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले में किसान समूह, महिला किसान और उद्यमी स्टॉल लगाकर बागवानी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले का आकर्षण हॉईटेक बागवानी से संरक्षित खेती, फल-फल, सब्जियों की प्रदर्शनी, उन्नत किस्म के फलदार पौधों की कलमें, प्रोसेसिंग व मूल्य संवर्धन पैकेजिंग, वैज्ञानिकों के सीधा संवाद किए जाएंगे।
