*राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 में स्वच्छता अभियान, आयुष विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित*

 

 *सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम में स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विविध गतिविधियां आयोजित*



गुरुग्राम, 10 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले में स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन और विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा दैनिक जीवन में अच्छी आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता गतिविधियों के साथ-साथ आयुष विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

*राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में स्वच्छता अभियान आयोजित*

उच्चतर शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। अभियान में लगभग 250 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। इस दौरान स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।