रोहतक में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की नई टीम का गठन, चिराग जैन बने अध्यक्ष

 
रोहतक में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की नई टीम का गठन, चिराग जैन बने अध्यक्ष

रोहतक । ग्रीन रोड स्थित जैन तेरापंथ भवन में चल रहे पर्युषण महापर्व के दौरान रविवार को छठे दिन जप दिवस के रूप में धर्म आराधना की गई। इस अवसर पर उपासक रमेश जैन एवं उपासक श्याम सुंदर जैन द्वारा भगवान महावीर एवं आचार्य भगवंतों के जीवन, दर्शन एवं गुणों का सुंदर वर्णन करते हुए धर्म प्रेमियों को आध्यात्मिक प्रेरणा दी जा रही है।
पर्युषण पर्व के छठे दिन तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की नव नियुक्त टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष सीए चिराग जैन, महासचिव इंदु जैन तथा कोषाध्यक्ष अनुराग जैन को उपासक रमेश जैन ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई टीम समाज हित एवं संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम शिक्षित एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रोफेशनल लोगों का समूह है, जो समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में अपना योगदान दे रहा है।