बीपीएस में कृष्ण बने बच्चों ने दी नृत्य-भजन की प्रस्तुतियां

 
बीपीएस में कृष्ण बने बच्चों ने दी नृत्य-भजन की प्रस्तुतियां

 अम्बाला| बीपीएस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यार्थियों ने नृत्य, भजन और कविताओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया। नन्हे विद्यार्थियों ने बाल स्वरूप की झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों से जन्माष्टमी की खुशियां मनाईं। कविताओं और भजनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गीता के संदेश और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सत्य, धर्म, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य मुनीष जैन ने विद्यार्थियों को इन मूल्यों को दैनिक व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया।