राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे, दही-हांडी फोड़ी

 

 शहजादपुर| सरस्वती हाई स्कूल, कड़ासन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर भजन, नृत्य, कविताएं और कृष्ण लीला की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान दही-हांडी प्रतियोगिता भी हुई। प्रधानाचार्य शैला रानी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधक विशाल गोंदी ने बताया िक कार्यक्रम का समापन शांति, और सद्भावना के संदेश के साथ हुआ।